किसान विकास पत्र महत्वपूर्ण जानकारी किसान विकास पत्र महत्वपूर्ण बिंदु

 

किसान विकास पत्र महत्वपूर्ण जानकारी 

किसान विकास पत्र महत्वपूर्ण बिंदु (Impotant Points For Kisan Vikas Patra )

किसान विकास पत्र के लिए योग्यता (Eligibility For Kisan Vikas Patra )
  • भारतीय व्यस्क जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो
  • अवयस्क के नाम पर उसके पालको द्वारा किसान विकास पत्र ख़रीदा जा सकता हैं |
  • किसी संस्था/ ट्रस्ट द्वारा किसान विकास पत्र लिया जा सकता हैं |
  • दो व्यस्को द्वारा जॉइंट स्कीम के तहत भी किसान विकास पत्र ख़रीदे जा सकते हैं |

किसान विकास पत्र के प्रकार  (Types Of Kisan Vikas Patra)

यह तीन प्रकार की राशि में बाँटे गये हैं | धारक अपनी सुविधा अनुसार इनका चुनाव कर सकता हैं |

  • 1000
  • 5000
  • 10000
  • 50000

किसान विकास पत्र पेमेंट मोड (Payment Mode For Kisan Viakas Patra)

किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) किसी भी पोस्ट ऑफिस/ बैंक से प्राप्त किया जा सकता हैं जिसके लिए भुगतान निम्न तरीकों से किया जा सकता हैं |

 
  • कैश पेमेंट
  • चेक
  • डिमांड ड्राफ्ट
  • उसी बैंक के सेविंग अकाउंट के विड्रावल फॉर्म पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर द्वारा

कैश पेमेंट के जरिये किसान विकास पत्र उसी वक्त हाथ में दे दिए जाते हैं लेकिन चेक या डिमांड ड्राफ्ट या किसी अन्य तरीके से किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra)  खरीदने पर पत्र कुछ समय बाद धारक को दिया जाता हैं |

किसान विकास पत्र के लाभ (Benefits Of Kisan Viakas Patra) 

  • 100 महीने में पत्र की कीमत 2 गुनी होगी अर्थात आपने जितना इन्वेस्ट किया हैं उसका दो गुना आपको मिलेगा |
  • जिसमे वर्तमान ब्याज दर 8.70% हैं
  • किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) ट्रान्सफर किये जा सकते हैं अर्थात धारक इसे किसी अन्य को दे सकता हैं जिसके लिए बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस के ऑफिसर को एप्लीकेशन देनी होगी लेकिन अन्य धारक भी पॉलिसी के अनुरूप योग्य होना चाहिये |

इन्वेस्टमेंट लिमिटेशन :

किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) के लिए धारक को न्यूनतम 1000 रुपये व्यय करना अनिवार्य हैं लेकिन अधिकतम पर कोई बंधन नहीं हैं | धारक जितने चाहे उतने किसान विकास पत्र ले सकता हैं |

टैक्स बेनेफिट्स:

किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) पर किसी भी तरह का टैक्स बेनिफिट नहीं दिया गया हैं लेकिन निकासी के वक्त प्राप्त राशि को टैक्स फ्री/ कर मुक्त रखा गया हैं |

विड्रावल स्कीम :

  • किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) 100 महीने अर्थात 8 वर्ष 4 महीने में पुरे होंगे जिसके बाद धारक को दो गुनी राशि मिलेगी |
  • किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) की परिपक्वता अवधि 30 महीने अर्थात 2 वर्ष 6 महीने हैं |
  • किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) में प्री मेच्युर विड्रावल अर्थात समय से पूरी धन निकासी का कोई प्रावधान नहीं हैं |
  • प्री मेच्युर विड्रावल उसी स्थिती में संभव हैं जब धारक की मृत्यु हो जाए उसके लिए उचित कार्यवाही का प्रावधान हैं |लेकिन यह भी 30 महीने की अवधि के बाद ही संभव हैं\\\\\\\\\\\\\\\\

किसान विकास पत्र के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Papers For Kisan Vikas Patra) 

किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) के लिए धारक को निम्न दस्तावेज पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में देना होगा

  • दो पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आइडेंटिटी कार्ड (राशन कार्ड, चुनाव परिचय पत्र,पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि |)
  • एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल,टेलीफोन बिल,बैंक पासबुक आदि )
  • अगर इन्वेस्टमेंट 50000 रूपये से अधिक का हैं उस स्थिती में पैन कार्ड अनिवार्य हैं |

किसान विकास पत्र के खो जाने पर :

अगर किसी कारण से धारक का  किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) खो जाता हैं या चोरी कर लिया जाता हैं तो वह पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक से उसे पुन: प्राप्त कर सकता हैं |

लोन बेनेफिट्स (Loan benefits in Kisan Viakas Patra) 

आवश्यकता पड़ने पर किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) को बैंक से ऋण/ लोन लेने के लिए सुरक्षा के रूप में गिरवी भी रखा जा सकता हैं |

टेबल 1000 रुपये के भुगतान पर किस वर्ष में उपभोक्ता को कितनी राशि मिलेगी

समय अवधिप्राप्त राशि
2.5 वर्ष – 3  वर्ष1201
3 वर्ष – 3.5 वर्ष1246
3.5 वर्ष – 4 वर्ष1293
4 वर्ष- 4.5 वर्ष1341
4.5 वर्ष- 5 वर्ष1391
5 वर्ष- 5.5 वर्ष1443
5.5 वर्ष – 6 वर्ष1497
6 वर्ष- 6.5 वर्ष1553
6.5 वर्ष- 7 वर्ष1611
7 वर्ष- 7.5 वर्ष1671
7.5 वर्ष- 8 वर्ष1733
8 वर्ष (वयस्कता की अवधि के पूर्व )1798
वयस्कता की अवधि पूर्ण होने पर2000

इस प्रकार उपरोक्त सारणी के अनुसार धारक अपने के व्यय के हिसाब से उसे कितना धन मिलेगा उसका अनुमान लगा सकता हैं |

किसान विकास पत्र (Kisan Viakas Patra) एक बहुत प्रचलित योजना रही हैं जो कि छोटे इन्वेस्टर के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई हैं पर इसके बंद हो जाने से कई लोग निराश थे लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे थोडा बदल कर वापस शामिल किया हैं |

पूर्व एवम वर्त्तमान किसान विकास पत्र में भेद

Difference Between Year 1988 Kisan Vikas Patra 2014 Kisan Vikas Patra In Hindi :

क्रमांकअंतर बिंदु1988 किसान विकास पत्र2014 किसान विकास पत्र
1समय अवधि8 वर्ष 7 महीने8 वर्ष 4 महीने 
2लाभदो गुनादो गुना
3किसान विकास पत्र कीमत100, 500, 1000, 5000 10,000 रुपये1000, 5000, 10,000 50,000 रुपये
4वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज दर8.2 %8.7 %
5पैन कार्डपैन कार्ड जरुरी नहीं50000 से अधिक के व्यय पर पैन कार्ड अनिवार्य हैं एवम 10 लाख से अधिक के व्यय पर आपको कमाई का ब्यौरा देना होगा |

किसान विकास पत्र एक निवेश का एक अच्छा एवम सुरक्षित जरिया हैं इसे पुनह लाया गया हैं इसका फायदा अवश्य उठाये